जालौन। कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा गांव के पास ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क किनारे खंदक में जा गिरी, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेतों में जा घुसा।

हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं, एक युवक और एक मासूम बच्चा घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेरा के पास हुआ।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *