लत को मारो लात तभी बनेगी बात।

रोहित सेठ

वाराणसी में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया 1 जून को मतदान केंद्र पर जाएं और मतदान करें – डॉ. एस.के पाठक।

धुम्रपान (तम्बाकू) से तोड़ो नाता, जिन्दगी से जोड़ो नाता” —- डॉ. एस.के पाठक।

“विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी (अस्सी, वाराणसी) द्वारा 31 मई 2024 (दिन शुक्रवार) को सायं 6 बजे एक “जन जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया I इस “जन जागरूकता रैली” को हरी झंडी दिखाकर डा. एस. के पाठक (वरिष्ठ श्वांस एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ) एवं ब्रेथ ईजी की निर्देशिका श्री मति सुनीता पाठक ने संयुक्त रूप से रवाना किया जिसमे शहर के युवा एवं सम्मनित नागरिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I जन जागरूकता रैली – ब्रेथ ईजी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, अस्सी वाराणसी से अस्सी घाट स्थित सुबह बनारस मंच तक गयी, जहाँ लोगों को धुम्रपान / तम्बाकू/ गुटखा के बारे में जागरूक किया गया I इस जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के सदयों ने धुम्रपान/ गुटखा से होने वाले दुष्परिणाम पुस्तिका व पर्चा भी वितरित किया I डॉ. पाठक ने वाराणसी में रहने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया कि – “1 जून को मतदान केंद्र पर जाएं और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें I” डॉ पाठक ने आगे बताया कि – “भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में, सभी वयस्कों को, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, कितनी भी शिक्षा प्राप्त की हो, किसी भी जाति के हों, या अमीर हों या गरीब, वोट देने की अनुमति है I”
इस कार्यक्रम में ब्रेथ ईजी के वरिष्ठ श्वांस एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. के पाठक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं आम नागरिको कों शपथ दिलायी, कि आज के दिन से न तम्बाकू के बने पदार्थो का सेवन करेंगे और न ही सेवन करने की सलाह देंगे और इस बुरी लत को भरसक रोकने का प्रयास करेंगे I इस “जन जागरूकता कार्यक्रम” का नेतृत्व डॉ. एस.के के पाठक ने किया, जिसमे शहर के युवा एवं सम्मनित नागरिको ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I डॉ. पाठक ने बताया कि – “प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में 4.9 मिलियन लोग धूम्रपान की वजह से मरते हैं, इसके अलावा दुनिया भर में 40 फीसदी बच्चे, 35 फीसदी महिलाएं और 33 फीसदी मर्द बिन चाहे सिगरेट का धुंआ पीते हैं, जिसे पैसिव स्मोकिंग कहते हैं I डॉ. पाठक आगे बताते हैं कि पैसिव स्मोकिंग के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन के आकलन के अनुसार पौने चार लाख लोग दिल की बीमारियों के कारण मरते हैं तो डेढ़ लाख से अधिक लोग सांस की बीमारी के कारण, इसके अलावा 37 हजार लोग अस्थमा से और साढ़े 21 हजार फेफड़े के कैंसर से मरते हैं I कार्यक्रम के दौरान 350 से भी अधिक लोगों के फेफड़ो का चेक अप किया गया जिसमे से 60% से भी अधिक लोगों के फेफड़ों की क्षमता में कमी पाई गयीं I सभी सदस्यों ने तम्बाकू से बने पदार्थ जैसे बीडी, सिगरेट, गुटखा आदि का सांकेतिक दहन किया और सुबह बनारस में आये सभी नागरिको से अनुरूध किया कि वह आज से बीडी, सिगरेट, गुटखा आदि से नाता तोड़े और स्वास्थ्य जिन्दगी से नाता जोड़े I डॉ. एस के पाठक ने बताया कि – “तम्बाकू एक धीमा जहर है जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे धीरे करके मौत के मुँह मे ढकेलता रहता है l लोग जाने अनजाने मे तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते रहते है, धीरे धीरे शौक लत मेँ परिवर्तित हो जाता है और तब नशा आनंद प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि ना चाहते हुए भी किया जाता है I” डॉ. पाठक आगे बताते हैं कि “धुम्रपान एवँ तम्बाकू खाने से मुँह् ,गला, श्वासनली व फेफडोँ का कैंसर के अलावा दिल की बीमारियाँ (Heart Disease ), धमनी काठिन्यता, उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure), पेट के अल्सर (Stomach Ulcer ), अम्लपित (Acidity) व अनिद्रा (insomnia) आदि रोगों की सम्भावना संभवतः हैं I
डॉ. पाठक ने बताया – धुम्रपान व गुटखा खाने वाले मुख्यत: वो होते है जो कभी दूसरों की देखा देखी, कभी बुरी संगत मे पडकर कभी मित्रो के दबाब में, कई बार कम उम्र मेँ खुद को बडा दिखाने की चाहत में तो कभी धुएँ के छ्ल्ले उडाने की ललक, कभी फिल्मों मे अपने प्रिय अभिनेता को धूम्रपान करते हुए देखकर तो कभी पारिवारिक माहौल का असर तम्बाकू उत्पादों की लत का कारण बनता हैl
डॉ. एस.के पाठक के नेतृत्व में हुई इस कार्यक्रम में ब्रेथ ईजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्वनी पाठक, अखिलेश, रतन, विनीत, संजय, आदि लोग सम्मिलित थे I

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।