रिपोर्ट-परवेज आलम
लखीमपुर खीरी। द्वितीय शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा थाना फूलबेहड़ पर उपस्थित रहकर “थाना समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित व निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रूप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
0 views
