पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी श्री चन्दन पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को 52 किलो 840 ग्राम गांजा, 02 चार पहिया वाहन, 02 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया ।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.इस्माइल खां पुत्र सलीम खां उम्र 33 वर्ष निवासी गोल चौक के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ प्रदेश
2.विष्णु साहू पुत्र हेमन्ता साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम राजामुण्डा थाना एम रामपुर जिला काला हाण्डी उड़ीसा प्रदेश
3.विजय गुप्ता पुत्र रज्जन गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला जगदीशगंज थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट
अभियुक्त विजय गुप्ता का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 419/2023 धारा 08/20/25/29/07 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट
2.मु0अ0सं0 362/2022 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात बांदा
3.मु0अ0सं0 382/2024 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट
4.मु0अ0सं0 84/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट
बरामदगीः
(1)52 किलो 840 ग्राम गांजा
(2) 02 अदद तमंचे 32 बोर
(3) ग्रान्ड आई 10 गाडी नं0 CG 09 JD 0701
(4) टाटा टिगोर गाडी नं0 UP 96 N 2365
(5) 03 अदद मोबाइल
(6) 10680/- रुपये
गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
खोह रेलवे अण्डर ब्रिज के पास थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट ,दिनाँक 11.06.2024 की रात्रि समय 00.30 बजे
सक्षिप्त विवरणः-
उल्लेखनीय है कि थानाध्यक्ष एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी श्री चन्दन पाण्डेय को मुखबिर के माध्यम से अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों द्वारा गांजे की तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुयी । इस सूचना पर थानाध्यक्ष एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को सूचना से अवगत कराया गया । नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना कोतवाली कर्वी की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से दिनाँक 10/11.06.2024 की रात्रि में खोह अण्डर ब्रिज के पास झाड़ियों से 1. इस्माइल खां पुत्र सलीम खां उम्र 33 वर्ष निवासी गोल चौक के पास कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर छत्तीसगढ प्रदेश 2. विष्णु साहू पुत्र हेमन्ता साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम राजामुण्डा थाना एम रामपुर जिला काला हाण्डी उडीसा प्रदेश 3. विजय गुप्ता पुत्र रज्जन गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी मो0 जगदीश गंज थाना कोतवाली कर्वी जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 02 कार बरामद की गयी जिसमें 52 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद हुआ । अभियुक्तों की जामा तलाशी से उनके कब्जे से 02 तमंचे 32 बोर, 03 मोबाइल, कुल 10680/- रुपये बरामद हुये । अभियुक्तों से कड़ाई से पूंछतांछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त इस्माइल खां व विष्णु साहू द्वारा बताया कि हम लोग उडीसा से कम दाम में गांजा खरीद कर मांग के अनुसार उ0प्र0 व बिहार में सप्लाई करते हैं, हम लोग उड़ीसा से लाया हुआ गांजा विजय गुप्ता को देने आये थे । ग्रान्ड आई 10 गाडी नं0 CG 09 JD 0701 से गांजा लेकर उडीसा से आये है यहां पर अपनी गाडी से गांजा उतारकर विजय गुप्ता की टाटा टिगोर गाडी नं0 UP 96 N 2365 में रख रहे थे विजय गुप्ता की गाडी में अभी एक बोरी गांजा ही रख पाये है ।
अभियुक्तों के कब्जे से अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 382/2024 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट, अवैध तमंचों की बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 83,84/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किये गये । बरामदशुदा दोनों कारों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमः-

1.थानाध्यक्ष एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स झांसी श्री चन्दन पाण्डेय
2.उ0नि0 विनोद कुमार
3.मुख्य आरक्षी रामनरेश सिंह
4.आरक्षी अभय कुमार
5.आरक्षी विमल कुमार
6.आरक्षी देवानन्द
7.आरक्षी हरवंश कुमार
8.आरक्षी प्रदीप कुमार
थाना कोतवाली कर्वी की टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह
2.उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी जिला कारागार
3.आरक्षी राहुल देव
4.आर\क्षी नीतू द्विवेदी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।