नसरुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर : जनपद खीरी के थाना शारदा नगर के क्षेत्र बड़ा गांव में दिनांक 13/6/2024 को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। आप को बता दे सम्पूर्ण जनपद में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए आगामी त्योहारों को देखते हुए ग्राम पंचायत बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक । बैठक की अध्यक्षता शारदा नगर एसओ ब्रजेश कुमार मौर्य ने की सभी सम्मानित क्षेत्र वासियों से शान्तिपूर्वक त्यौहार मानने की अपील की खुले में कुर्बानी कोई भी नहीं करेगा अगर कोई भी उपद्रवी कोई उपद्रव करता है तो उसके लिए हमारी पुलिस सख्ती से निपटेगी उसे किसी भी दशा में बख्शा नही जायेगा। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौर्य के साथ साथ हेo काo ऋषि राज पाण्डे, काo अरुण कुमार, काo मोनू गुप्ता, सहित गांव के तमाम लोग बैठक में उपस्थित रहे।।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed