डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला का मनोनयन हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ का गौरव – डॉक्टर गीता रानी ॥

रोहित सेठ

   नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को हिंदुत्व के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण भाव और जुझारू प्रवृति का पुरस्कार मिला है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हे पदोन्नत कर हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हे राष्ट्रीय मंत्री पद पर मनोनीत करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र जारी कर दिया 
    हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने डॉक्टर प्रियंका को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई देते हुए उनके मनोनयन को हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ का गौरव बताया। उन्होंने अपने बधाई संदेश मे कहा कि हिन्दू महिला सभा अखिल भारत हिन्दू महासभा के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं और भविष्य में भी अपनी इस भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करती रहेगी।
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *