पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल मे पानी की बोतल, मैंगो जूस व नीबू शिकंजी (सॉफ्ट ड्रिंक्स) वितरण किया गया ॥

रोहित सेठ

आज एक बार फिर प्रचंड आग उगलती गर्मी को देखते हुए वारे हाउस वंडर्स एवं पैथ काइंड कलेक्शन सेंटर(सेंट्रल जेल रोड) द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल मे सभी मरीजों को निःस्वार्थ रूप से निःशुल्क पानी व कोल्ड ड्रिंक्स दे कर एक छोटा सहयोग किया गया।
अस्पताल के तरफ से डॉ दिग्विजय सिंह (सी. एम. एस.) व डॉ प्रेम प्रकाश (चिकित्सा अधीक्षक) नेतृत्व कर रहे हैं।
वहीं करणी सेना जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया की हमारे बच्चों ने फादर्स डे के दिन हमें बताया था की आपको गिफ्ट के रूप मे कई दिनों तक प्रति दिन कम से कम 500 लोगो को पानी दिया जायेगा और ये उत्कृष्ट कार्य किया जायेगा। हमें गर्व है की आज के समाज हमारे बच्चों मे ऐसे महान सोच एवं निःस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
इस कार्य के नेतृत्वकरता आर्यन सिंह के साथ साथ आयुष सिंह व तेजश सिंह की टीम लगातार राहगीरों, मरीजों व जरुरतमंदो का सहयोग कर रही है ॥

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *