रिपोर्ट:अब्दुल मजीद खान



बहराइच।जिले के चर्चित युवा नेता मटेरा विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे इज़हार अहमद शाह उर्फ बाबू शाह ने मंगलवार को आर एल डी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार ) जयन्त चौधरी के समक्ष बसपा से त्यागपत्र देते हुवे राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।युवा नेता बाबू शाह के केन्द्रीय मन्त्री जयन्त चौधरी के हाथों राष्ट्रीय लोकदल की सदयस्ता ग्रहण करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र भी मौजूद रहे।
राजनैतिक गलियारे में चर्चा है कि बसपा से किनारा कर आर एल डी की सदयस्ता लेने वाले बाबू शाह को जल्द ही प्रदेश स्तर पर संगठन के पदाधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।”:सूत्र

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *