उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा का स्थापना दिवस मनाया गया

रोहित सेठ

वाराणसी आज दिनांक 03-07-2024 को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा (रजि.) के दो वर्ष पूरे होने पर जनपद ईकाई वाराणसी के तत्वावधान में बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.अंबेडकर स्मारक भवानीपुर शिवपुर वाराणसी में संविधान निर्माता,भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके स्थापना दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि श्रद्धेय संतोष कुमार धोबी जी, शिक्षक ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, उन्होंने दो वर्षों में संगठन की उपलब्धियों की सराहना भी किया।
विशिष्ट अतिथि नीरज कुमार विमल जी, प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा सभी शिक्षकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यों के लिए डॉ.अम्बेडकर स्मारक भवानीपुर के अध्यक्ष फिरतूराम साहब को सम्मानित किया गया।
संचालन -कुॅंवर जीत इलाहाबादी, प्रदेश महामंत्री ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार गौतम जी, मंडल महामंत्री ने किया।
अनवरत वर्षा के बावजूद इस अवसर पर मुख्य रूप से सुबास सरोज जी,राम जतन पाल जी, गुलाब चंद्र जी, छोटे लाल जी,आर्यस कुमार जी, आदित्य कुमार जी आदि शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *