भारत विकास परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अंतर्गत निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन॥

रोहित सेठ

वाराणसी भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा की ओर से परम श्रद्धेय डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की 104 वी जयंती के उपलक्ष में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” एवं भारत विकास परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अंतर्गत निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन सोनिया पोखरा स्थित सोनिया अखाड़ा में किया गया।सर्वप्रथम मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए अध्यक्ष राकेश जैन ने आए हुए सभी अतिथियों एवं दायित्वधारियों का स्वागत किया उन्होंने अपने उद्बोधन में वहां उपस्थित सभी लोगों को आंख की उपयोगिता एवं उसके देखरेख के बारे में लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम सेंटर फॉर साइट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें अविनाश प्रजापति , डॉक्टर प्रियंका सिंह जी का योगदान सराहनीय था। लगभग 50 मरीजों की नेत्र जांच कीj गई एवं उन्हें दवा निशुल्क प्रदान की गई। उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ सदस्य आरपी सिंह ,उषा लता सिंह , सविता जैन कोषाध्यक्ष राहुल शाह महिला संयोग का दीपमाला सिंह अभिषेक सिंह एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
सोनिया अखाड़ा में वृक्षों की संख्या को कम देखते हुए वहां वृक्षारोपण का भी कार्य किया गया प्रांगण में लगभग 40 पेड़ लगाए गए एवं उन पेड़ों की देखरेख का भी संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ सदस्य आरपी सिंह , उषा लता सिंह , सविता जैन , कोषाध्यक्ष राहुल शाह , महिला संयोजिका दीपमाला सिंह , अभिषेक सिंह एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन उषा लता सिंह ने किया।अंत में राष्ट्रगान करा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विशेष आभार अनिल विक्रम सिंह का जिनके सौजन्य से इतना अच्छा कार्यक्रम संभव हो सका।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *