राजेश सिंह ‘ढोढ़े’ दारानगर रामलीला कमेटी से निष्कासित॥

रोहित सेठ

वाराणसी 12 जुलाई। श्री दारानगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ राम अवतार पांडेय एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संस्था विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता, रामलीला कमेटी की छवि धूमिल करने व दुष्प्रचार करने तथा पिछले दो वर्षों से रामलीला में कोई सहयोग न करने एवं रामलीला में व्यवधान डालने और महत्वपूर्ण कागजातों व सामानों को बार-बार कहने और मांगने पर न देने, उसके दुरुपयोग की धमकी देने के कारण रामलीला कमेटी के प्रबंधक पद एवं साधारण सदस्यता से राजेश सिंह ढोड़े को निष्कासित किया गया।
उक्त जानकारी कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम किशोर श्रीवास्तव कुंवर नेता ने दी।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ राम अवतार पांडेय एडवोकेट, श्याम किशोर श्रीवास्तव “कुंवर नेता”, रघुनाथ यादव, मनोज सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद किशोर सेठ, गौरव जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, रवि गुप्ता, ओम प्रकाश पाठक, मारुति कुमार नारायण, बाबूलाल बबलु, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।यह जानकारी
श्याम किशोर श्रीवास्तव “कुंवर नेता”
उपाध्यक्ष श्री दारानगर रामलीला कमेटी वाराणसीद्वारा दी गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed