लखीमपुर खीरी।तहसील लखीमपुर सदर और थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा में कई दिनों से वाइस ऑफ़ मीडिया पत्रकार संगठन द्वारा किए गए सरकारी चकमार्ग पर गांव के ही दबंग व्यक्ति रामविलास पुत्र छेदी लाल ने अवैध कब्जा करके अपना छप्पर डाल कर कब्जा कर लिया है ।

इस संबंध में थाना समाधान दिवस से लेकर जिलाधिकारी खीरी को शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। लेकिन इसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई अभी तक, और क्षेत्रीय लेखपाल पीड़ित पत्रकार से ही पांच हजार रुपए की मांग कर रहा है। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर में वाइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह व पत्रकार एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी के द्वारा की अगुआई में अनिश्चित कालीन के लिए पत्रकारों का धरना सुरु कर दिया है। और जबतक सरकारी चकमार्ग को कब्जा मुक्त नही कराया जायेगा तब तक धरना जारी रहेगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed