लखीमपुर खीरी।भा०वि०प० संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा इस सत्र के प्रारम्भ में और फिर स्थापना दिवस के अवसर पर संपन्न हुई साधारण सभा में शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र सिंह ने संस्कृति शाखा की तरफ से 1100 पौधारोपण कर धरा श्रंगार का संकल्प लिया था। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैनीपुरवा गांव के पास स्थित सिंह फॉर्म हाउस में विगत 12 जुलाई से शाखा सदस्य, अन्य पर्यावरण प्रेमी लगातार प्रयासरत रहे। तेज बारिश के बाद धूप एवं छिटपुट बूंदाबादी से बढ़ी बेतहाशा उमस भरी गर्मी की परवाह न करते हुये अपने 1100पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 1172 छायादार, औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर कार्य पूर्ण किया गया। इस मुहिम का पूरा व्यय स्वयं शाखा अध्यक्ष श्री सिंह ने वहन किया। कार्यक्रम विगत चार दिनों से अनवरत जारी रहा और समापन दिवस पर कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव (पर्यावरण) राजवीर सिंह इस मुहिम में शामिल होने के लिए ग्रामसभा सिसौना स्थित सिंह फार्महाउस पहुंचे और शाखा अध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह के साथ 11पौधे रोपित किए व पूरे कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस पर्यावरण संरक्षण मुहिम की सराहना करते हुए संस्कृति शाखा को बधाई दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed