रिपोर्टर गुरदीप सिंह

बिधूना,औरैया। अछल्दा नगर पंचायत के समाजसेवियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध की जा रही अघोषित बिजली कटौती बंद कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने समाजसेवियों को जल्द समस्या के निराकरण करने का भरोसा दिया है। .दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अछल्दा नगर पंचायत के समाजसेवियों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय सपा विधायक प्रदीप यादव को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अछल्दा नगर पंचायत में 24 घंटे में बिजली कटौती ढाई घंटे निर्धारित है किंतु इसके बावजूद अछल्दा विद्युत उपखंड के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध बड़े पैमाने पर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अघोषित बिजली कटौती के चलते व्यवसाय भी चौपट हो रहा है ऐसे में जल्द बिजली आपूर्ति सुचार रूप से कराई जाए। समाजसेवियों की शिकायत पर सपा विधायक प्रदीप यादव ने जल्द विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बिजली कटौती बंद करने का भरोसा दिया है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *