इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी सेंट्रल की इंस्टॉलेशन सेरिमनी एंड अवार्ड फंक्शन हुआ सम्पन्न!

रोहित सेठ

इनरव्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी सेंट्रल की इंस्टॉलेशन सेरिमनी एंड अवार्ड फंक्शन 19th जुलाई 2024 को रथ यात्रा स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। जिसमें प्रेसिडेंट कविता शाह, वाइस प्रेसिडेंट कविता बजाज, सेक्रेटरी नीमा अग्रवाल ट्रेजरर अमिता अग्रवाल ISO संगीता शाह, एवं क्लब कॉरेस्पॉडेंट (एडिटर) के रूप में अलका माथुर ने अपने दायित्वों को ग्रहण किया। जिला चेयर मैन आशा अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में एवं PAT अर्चना वाजपेई जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रोजेक्ट एक सिलाई मशीन रोजगार के संसाधन बढ़ाने हेतु एक बिटिया को प्रदान की गई, एवं एक फिजखाने का सामान बेचकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने हेतु एक कन्या को दिया गया।

पास्ट प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता जी ने अपने सहयोगियों को अवार्ड देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

अलका माथुर एवं शबनम अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का परिचय सबसे कराया।

कार्यक्रम का संचालन अलका शाह ने किया।

कार्यक्रम में जोनल हेड रीना गर्ग भी उपस्थित थी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *