विलग्राम /हरदोई (MD News Apdate) 20 जुलाई 2024—————

IGRS रिपोर्ट में पात्र दिखाकर, शौचालय में किया अपात्र,ग्राम प्रधान की मिली भगत से ग्रामपंचायत सचिव कर रहे मनमानी

विलग्राम /हरदोई (MD News Apdate) 20 जुलाई 2024—————

हरदोई।आपको बताते चले विलग्राम ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामपंचायत परसापुर में igrs में पात्र होने की रिपोर्ट लगाकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामपंचायत सचिव द्वारा शौचालय हेतु आवेदन अपात्र बताकर निरस्त कर दिया गया l मिली जानकारी के अनुसार आवेदक पुनीत कुमार ने वताया कि मेरे द्वारा शौचालय हेतु आवेदन किया गया लेकिन ग्राम प्रधान एवं ग्रामपंचायत सचिव द्वारा अपात्र बताकर निरस्त कर दिया गया तब आवेदक ने IGRS के माध्यम से श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय एवं जिलाधिकारी महोदय को ऑनलाइन शिकायत की।

शिकायत की जांच स्वयं ग्रामपंचायत सचिव को मिली जिसमे ग्रामपंचायत सचिव द्वारा आवेदक को शौचालय हेतु पात्र दिखाते हुये रिपोर्ट लगाई गईं एवं आवेदक से फोन द्वारा कहाँ गया आप शौचालय हेतु पात्र है आपको शौचालय उपलब्ध करा दिया जायेगा ।आप अब आगे कार्यवाही न करे और दोवारा आवेदन करवा दे प्रार्थी द्वारा अब तक चार वार आवेदन किया जा चुका है लेकिन हर बार आवेदन अपात्र वताकर निरस्त कर दिया जाता है l इससे परेशान होकर प्रार्थी ने फिर igrs के माध्यम से श्रीमान जिलाधिकारी महोदय हरदोई से गुहार लगाई है सवाल यह है एक तरफ पात्र की रिपोर्ट लगाकर उसी को अपात्र बताना सीधे अधिकारियों की मनमानी है l देखते है इस मामले में उच्चअधिकारी क्या कार्यवाही करते है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *