एम डी न्यूज क्राइम ब्यूरो मनोज मिश्रा

लखीमपुर खीरी।थाना खमरिया क्षेत्र के गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते एक 18 वर्षीय युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।थाना क्षेत्र के जेठरा गांव के पूरब सोम गिरी के गन्ने के खेत में अजय गौतम(18)पुत्र बालक राम गौतम निवासी जेठरा ने आम के पेड़ में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। पेड़ से लटका हुआ शव देख कर हड़कंप मच गया।

मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों की माने तो करीब 4 दिन पूर्व युवक देहरादून से मजदूरी करके वापस घर आया था। जब की मृतक के माता पिता वर्तमान समय में देहरादून रह रहे है।और मजदूरी का कार्य करते है। मृतक अपने दादा और दादी के साथ जेठरा अपने पैतृक घर पर रुका हुआ था। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी ने बताया शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *