रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया – विकास खंड अजीतमल के ग्राम पंचायत गोहनी खुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रांगण में बारिश का पानी भर गया है जिसका निकाश नहीं किया गया। बच्चे बाउंड्री कूदकर विद्यालय को जाते हुए मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय का मेन गेट अभी तक नहीं खुला जबकि नया सत्र शुरू हुऎ एक महीना बीतने बाला है बच्चे और अध्यापक बाउंड्री कूद कर विद्यालय में प्रवेश करते हैं।विद्यालय परिसर में जल भराव एवं गंदगी की वजह से बच्चों में बीमारियों का खतरा बहुत अधिक है। ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी विद्यालय की ओर ध्यान नहीं देते जिम्मेदार मोन है। शासन प्रशासन बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में लगा है। इस संबंध में बीएसए से बात की उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।ए बी एस ए अजीतमल से आख्या मांगी जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ कामिनी गौतम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है जल्द प्रधान और सचिव से जवाब मांगा जाएगा और साफ सफाई कराई जाएगी।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *