लायंस क्लब वाराणसी सिटी का 35 वाँ अधिष्ठापन समारोह हुआ संपन्न ॥

रोहित सेठ

वाराणसी लायंस क्लब वाराणसी सिटी का 35 वाँ अधिष्ठापन समारोह दिनांक 28 जुलाई 2024 को होटल हिन्दुस्तान इंटरनेशनल, मलदहिया में धूमधाम से मनाया गया। प्यारी बच्चियों त्रिशा गुप्ता द्वारा गणेश वन्दना एवं अमायरा सिंह द्वारा शिव वंदना से प्रारम्भ समारोह का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। ध्वज वंदना ला0 शशी मेनन द्वारा एवं नैतिक सिद्वान्त ला0 शिव कुमार अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत कर राष्ट्रीयता एवं नैतिकता का बोध कराया।

निवर्तमान अध्यक्ष लायन कृष्णबल्लभ दास सोनावाला द्वारा अतिथियों का स्वागत के पश्चात वर्षपर्यन्त सहयोग के लिये सबका विशेष आभार प्रगट किया । निवर्तमान सचिव ला0 अनिल टण्डन ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed