दिनांक 28 जुलाई को दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में छठें अंबेडकर नेशनल गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग में धामपुर के मुकुल देव पिता स्व० मुनिराज सिंह ने दो गोल्ड मेडल जीत कर बॉडीबिल्डिंग और मैंन फिजिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शहर और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया ।इस प्रतियोगिता में करीब 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया मुकुल देव एक छोटे से गांव नसीरपुर बनवारी के रहने वाले हैं वर्तमान में वह धामपुर में रह रहे हैं इस प्रतियोगिता के लिए वह करीब 10 वर्षों से मेहनत कर रहे हैं इस मेहनत के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने गुरु मुताहिर खान (नेशनल जज ऑफ़ इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन ) एवं अपने माता-पिता एवं अपने शुभचिंतकों को देना चाहते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed