धर्मेन्द्र कसौधन(एमडी ब्यूरो)

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा चौधरी चौराहा पर दुकान के सामने से बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रास्ता देने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट की और लोहे की बाट से उसके सिर पर वार कर दिया। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ता मांगने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक बेलवा चौधरी वार्ड नंबर-11 निवासी रामू कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र चौराहे पर रामू डीजे टेंट लाइट हाउस नाम से दुकान चलाते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दुकान के सामने मेराजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन का घर है। 27 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे रामू अपनी दुकान से बाइक निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ता देने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर मेराजुद्दीन ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

लोहे की बाट से सिर पर वार करने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने लोहे की बाट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। इसके साथ ही गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले में कोठीभार थाने में एफआईआर संख्या 0303 दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को दर्ज की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक योगेंद्र तिवारी को सौंपी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना और आरोपों की पुष्टि विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *