
कानपुर में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, जीवीपी (Garbage Vulnerable Point), पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन, कॉम्पैक्टर अड्डों एवं कूड़ा परिवहन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
वीआईपी रोड, कचहरी के पास, उर्सला अस्पताल, द्वारिकापुरी, कंपनी बाग चौराहा पर व्यवस्थाएं देखी गईं,जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर में खुले में पड़ा कूड़ा किसी भी दशा में दिखाई नहीं देना चाहिए,,,खुले में कूड़ा पाए जाने वाले सभी स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करते हुए शहर को जीवीपी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,,, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहर स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप में दिखाई दे।
