रेलवे पेंशनर्स की बैठक में सुविधाओं और लंबित मामलों पर चर्चा

वाराणसी। पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवे, वाराणसी मंडल की मासिक बैठक बुधवार को पीआरकेएस कार्यालय, लहरतारा में अध्यक्ष बी.के. सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन बसन्त राय ने किया।


बैठक में रेलवे पेंशनर्स एवं उनके परिवारों की सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और वरिष्ठ पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनर्स एवं परिवार के सदस्यों के लिए फैमिली आइडेंटिटी कार्ड जारी करने, 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स के लंबित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई तथा चिकित्सा इकाइयों में दवा वितरण संबंधी जानकारी के लिए डिस्प्ले प्रणाली स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *