रिपोर्टर गुरदीप सिंह

औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही युवक के संबंध में मोहल्लेवासियों से पूछताछ भी की।
शहर के मोहल्ला ब्रह्नगर में अंकित उर्फ भोलू (26) पुत्र श्याम बाबू गुप्ता अपनी मां सुशीला के साथ किराए के मकान में निवास करता था। गुरुवार की दोपहर सुशीला मोहल्ले में ही आयोजित हो रही श्री शिव महापुराण कथा सुनने गईं थी। शाम लगभग पांच बजे जब वह घर लौटी तो आंगन के छज्जे में एक कड़े में पुत्र अंकित के शव को फांसी पर लटका पाया। जिसे देख वह चीखते हुए घर के बाहर आईं और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। मोहल्लेवालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारने के बाद लोगों से पूछताछ की। सुशीला ने बताया कि अंकित की शादी नहीं हुई है। वह हलवाई का काम करता था। पुत्र के शव को देख सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को बताया कि अंकित व उसके परिवार के लोग कई सालों से यहां किराए पर रह रहे है। कुछ साल पहले उसके बड़े भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसके बाद अंकित के बड़े भाई पत्नी अपने मायके रहने चली गई थी। घर में अंकित और उसकी मां अकेले रहते थे। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।