मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी के अध्यक्षता में पूर्वांचल विकास निधि , त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं क्रिटिकल गैप्स योजना का समीक्षा किया गया।

रोहित सेठ

आज दिनांक 8 अगस्त 2024 को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी के अध्यक्षता में पूर्वांचल विकास निधि , त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं क्रिटिकल गैप्स योजना का समीक्षा किया गया। समीक्षा में पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के द्वारा गत माह में जिस अवधि तक कार्य पूर्ण करने के संबंध में अवगत कराया गया था ,वह कार्य पूर्ण न करने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया, साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कुछ कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता का वेतन बाधित करने एवं संबंधित अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया ।इसके अंतर्गत त्वरित आर्थिक विकास योजना के समीक्षा में नगर निगम को निर्देश दिया गया कि तत्काल पोर्टल पर कार्य का फीड करने का निर्देश देते हुए आगामी सप्ताह तक कार्य पर द्वितीय किस्त की मांग करने का निर्देश दिया गया एवं कार्य संस्था ग्रामीण अभियान को निर्देशित किया गया कि जो कार्य विवादित है उन दो कार्यों के संबंध में तत्काल उप जिलाधिकारी स्तर से संपर्क कर विवादित स्थल का निराकरण कर कार्य पूर्ण कराए तथा जो कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए है उनको माह अगस्त तक पूर्ण करें। क्रिटिकल गैप योजना में सभी कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि अवशेष कार्य इस माह तक पूर्ण कर लें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।