रिपोर्टर गुरदीप सिंह

फफूंद,औरैया।

कस्बा फफूंद से बैंक में रुपए जमा करके गांव जा रही एक वृद्धा को आटो में बैठें टप्पेबाजों ने बेहोश कर दिया और उसके जेवर उतारकर दिबियापुर में छोड़कर भाग गये। होश में आने के बाद वृद्धा थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव केशमपुर पसईपुर निवासी 60 वर्षीय शारदा देवी गुरुवार दोपहर कस्बे के यूनियन बैंक में पैसे जमा करने गई थी।पैसे जमा करके वह गांव जाने के लिए आटो पकड़ने अछल्दा चौराहा पर पहुंचकर एक आटो में बैठ गई। बताया की आटो में पहले से ही एक युवक आगे और दो पीछे सीट पर बैठे हुए थे कुछ दूरी पर पहुंचते उनके पास बैठे युवक ने एक रूमाल उनके ऊपर डाल दिया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। जब उन्हें होश आया तो वह दिबियापुर में थीं। उनके कान में पहने हुए बाला, सोने की नाक की कील, उंगली में पहनी हुई चांदी की अंगूठी और पैरो को तोडिया गायब थीं। यह देख वृद्धा बदहवास हो उठी। लोगों ने वृद्धा को तसल्ली दी और आटो में बैठाकर फफूंद भेजा। जब तक परिजन भी पहुंच गये।पीड़ित वृद्धा ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि वह कब्जामुक्त अभियान में शेरपुर सरैया में हैं, अभी कोई जानकारी नहीं है, जानकारी करके कार्यवाही की जाएगी।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।