धामपुर बिजनौर से आसिफ रईस की रिपोर्ट

धामपुर (बिजनौर )

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (धामपुर) द्वारा मासिक बैठक का आयोजन स्टेशन रोड स्तिथ जय अम्बे गेस्ट हाउस में किया गया जहां सर्व सम्मति से विचार विमर्श कर आने वाली 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में बाइक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

इसी के साथ संगठन ने अपने अपने क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रोमियो मयूर व अंबेडकर नेशनल गेम्स (2024) में 2 गोल्ड मेडल जीत जिले का नाम रोशन करने वाले बॉडीबिल्डर मुकुल देव को बिजनौर रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में धामपुर के प्रसिद्ध सर्राफ महेश मल्होत्रा ने सदस्यता ग्रहण की, बैठक का संचालन इरशाद धामपुरी ने किया व बैठक में हाजी हसन, असलम फरीदी, रविंदर सिंह सिडाना, सुहैल डिज़ाइनर, सलमान फरीदी, अमित अग्रवाल, शाकिर अंसारी, शहज़ाद अंसारी, शोएब मैक्स, हैदर आड़ती, राशिद हुसैन, अजय अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, शयान शम्सी, त्रिलोचन सिंह चावला आदि मौजूद रहे तथा सभी ने तिरंगा यात्रा में उपस्थिति दर्ज कराकर यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।