जनपद – सिद्धार्थनगर यूपी
रिपोर्टर – सूरज गुप्ता
जनपद सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के जमुहवां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है । जो आपकी रूह कंपा देगी दो दिन पहले मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे बेखौफ दबंगों ने बिना किसी भय के नाली निर्माण के विवाद में कहा सुनी को लेकर बातों ही बातों में ताबड़तोड़ गांव वालों पर हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
मारपीट में घायल जमुहवा निवासी आनन फानन में घायलों को लेकर बर्डपुर चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्हें इलाज के बाद घर वापस भेज दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मीडिया टीम को ग्रामीणों ने आपबीती बताई। आरोप है की मारपीट करने वाले दबंग किस्म के लोग हैं वह कई बार अपना भौकाल जमाने के लिए ग्रामीणों को मार चुके हैं। आरोप यह भी है कि पुलिस मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ रही है। आरोप है की दबंगों का कहना की पुलिस से मारपीट की शिकायत की तो जान से मार दूंगा ।
घायल व्यक्तियों ने शासन प्रशासन से दबंगों पर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है।

बाइट 1+2+3+4+5+6 : ग्रामीण

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *