◆गोरखपुर जोन की 72वीं अन्तर जनपदीय हाँकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2024 जो दिनांक 11.08.2024 से पुलिस लाइन परिसर सिद्धार्थनगर में चल रहा है, जिसमें 10 जनपद (गोण्डा,महराजगंज,गोरखपुर,देवरिया,बहराईच,बलरामपुर,श्रावस्ती,संतकबीरनगर,कुशीनगर,सिद्धार्थनगर) की पुलिस टीमों ने भाग लिया । आज दिनांक 11.08.2024 को पुरुष वर्ग व महिला वर्ग के विजेता निम्नवत है-
प्रथम मैच-
पुरुष वर्ग में जनपद बहराइच के कप्तान हरिलाल सिंह व देवरिया के कप्तान अमित कुमार चौबे रहे जिनके बीच मैच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा । जिसमें पेनल्टी शूटआउट में जनपद देवरिया की टीम 1-0 से विजेता रही, जनपद देवरिया से आरक्षी अवनीश यादव व देवेंद्र मोहन यति ने एक-एक गोल व जनपद बहराइच से अमरीश यादव ने एक गोल किया ।
दूसरा मैच –
महिला वर्ग में जनपद गोरखपुर के कप्तान दीक्षिका सिंह व कुशीनगर के कप्तान खुशुबु सिंह रही तथा जिनके बीच मैच खेला गया, जिसमें कुशीनगर पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से विजेता रही । जनपद कुशीनगर से महिला आरक्षी क्षमा सिंह व पूनम ने 01-01 गोल तथा गोरखपुर से महिला आरक्षी रितु मिश्रा ने 01 गोल किया गया ।

तीसरा मैच-
पुरुष वर्ग में जनपद कुशीनगर के कप्तान सुमित सिंह व संतकबीरनगर के कप्तान अजय कुमार सिंह रहे, जिनके बीच मैच खेला गया, जिसमें जनपद कुशीनगर 4-0 से विजेता रही । कुशीनगर से मुख्य आरक्षी कन्हैयालाल गौड़ ने तीन गोल किए जबकि आरक्षी सुजीत पटेल द्वारा एक गोल किया गया ।
चतुर्थ मैच-
पुरुष वर्ग में जनपद गोंडा के कप्तान आयुष यादव व महाराजगंज के कप्तान विजेन्द्र भारती रहें, जिनके बीच खेला गया, जिसमें जनपद गोंडा ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से विजेता रहा । जनपद गोंडा से आरक्षी आयुष यादव, रजत गुप्ता व मोनू कुमार द्वारा एक-एक गोल किया तथा जनपद महाराजगंज से आरक्षी शेषनाथ कुशवाहा ने एक गोल किया ।
पांचवा मैच–
पुरुष वर्ग में जनपद बलरामपुर के कप्तान अभिनन्दन यादव व गोरखपुर के कप्तान रामनिवास यादव रहें, जिनके बीच खेला गया, जिसमें जनपद गोरखपुर 1-0 से विजेता रहा । गोरखपुर की तरफ से आरक्षी ज्ञानेंद्र यादव ने एक गोल किया ।
छठवां मैच-
महिला वर्ग में जनपद देवरिया के कप्तान जयारंजन यादव व जनपद बहराइच के कप्तान संगीता राय रही,जिनके बीच खेला गया जिसमें जनपद देवरिया 2-0 से विजेता रही । जनपद देवरिया से महिला आरक्षी कविता चतुर्वेदी व प्रिया यादव ने एक-एक गोल किया ।
प्रथम सेमीफाइनल-
महिला वर्ग में जनपद कुशीनगर के कप्तान खुशुबु सिंह व जनपद गोंडा के कप्तान नेहा सिंह रही,जिनके बीच खेला गया जिसमें जनपद गोंडा ने 1-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया । जनपद गोंडा से महिला आरक्षी वर्षा सिंह ने एक गोल किया ।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।