रिपोर्ट- विजेन्द्र सिंह


लखीमपुर: गोला लखीमपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार संविदा कर्मी की मौत हो गई। बता दें कि आशीष कुमार वर्मा उर्फ राहुल वर्मा 30 पुत्र गुरुप्रसाद निवासी मथुरानगर कालोनी, गोला देहात नानपारा में संविदा कर्मी के पद पर तैनात था। तथा सोमवार को बाइक से नानपारा जा रहा था। जैसे ही वह लखीमपुर रोड पर ग्राम केशवापुर के पास पहुंचा।उसी समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी गोला जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसआई अरविंद मौर्य ने मयहमराही मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना पर मृतक के साले मनोज वर्मा, कौशल किशोर वर्मा पहुंच चुके थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed