राहुल राज एडवोकेट को ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन अमेरिका द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

रोहित सेठ

बताते चले कि राहुल राज एडवोकेट पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष काशी विद्यापीठ को ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन अमेरिका द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है जिसमें कार्य क्षेत्र जातिवाद ,छुआछूत एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपाधि से पूरे वाराणसी सहित पूरे भारत देश को गर्व है कि ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोस्टन यूएसए अमेरिका द्वारा ये उपाधि दी गई। छात्र नौजवान एवं अधिवक्ता समाज में हर्षोल्लास एवं गौरान्वित पल का स्मरण है।
कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया है जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर केसरी लाल वर्मा ,(कुलपति छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी मुंबई )एवं कल्याण जी नारायण (असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर मुंबई )आदि प्रोफेसर एवं छात्र मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *