मिस्टर व मिस उत्तर प्रदेश एवं मिस्टर बनारस बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न।

रोहित सेठ

उत्तर प्रदेश असोसिएशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एवं बनारस बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त प्रावधान में मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश तथा मिस्टर बनारस बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप – 2024 का आयोजन आशीर्वाद वाटिका , चंद्रा चौराहा पंचकोशी में आयोजित किया गया। जिसमें मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश के 138 खिलाड़ी खिलाड़ियों तथा मिस्टर बनारस में 146 खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेशनल जज मनीष कुमार , राजेश गुप्ता , सनी छेत्री, के पी त्यागी , मोहम्मद सगीर , त्रिलोकी मोदनवाल ,बेलाल अहमद , डॉ सुबाष चंद्र , राजेश यादव , चंद्र प्रकाश, रजनीश यादव, रहे ।
इस प्रतियोगिता में मिस्टर बनारस को खिताब नवीन विश्वकर्मा व मसल मैन शिव कुमार रहे। मिस्टर यू पी अंकित कपूर व मसल मैन ऑफ़ यू पी प्रवीन यादव को दिया गया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस के महासचिव मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश संगठन आफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस के अध्यक्ष के राजेश गुप्ता ने अध्यक्षता किया तथा मंच का संचालन अंकित साहू ने किया ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *