महराजगंज जनपद के निचलौल स्थानीय थाना क्षेत्र निचलौल गोरखपुर मुख्य मार्ग पर ग्रामसभा
दमकी सरस्वती महाविद्यालय के सामने संचालित एक निजी हस्पिटल की ओटी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
आज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व एसडीएम निचलौल की मौजूदगी में सील कर दिया है।

निचलौल सीएचसी के अधीक्षक डा. अंग्रेस सिह ने बताया की अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र प्रसाद व एसडीएम निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निचलौल गोरखपुर मार्ग पर ग्राम दमकी के सामने संचालित अंकित हास्पिटल पर छापा मारा गया। इस दौरान हास्पिटल पर मानक के विपरीत व्यवस्था पाए जाने पर हास्पिटल के ओटी को सील कर दिया गया है।

रिपोर्ट:गजेंद्र गुप्ता

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *