रिपोर्ट – आकर्ष कुमार

लखीमपुर खीरी वर्किंग जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की आज तीसरी मीटिंग गणेश प्लाईवुड पर संपन्न हुई। मीटिंग के दौरान आज विश्वकर्मा पूजा पर सभी पत्रकारों ने प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई। संगठन में सभी ने अपने सुझाव रखते हुए कहा कि संगठन को किस तरह से बढ़ाया जाए और पत्रकारों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए जिले के अलावा जो भी क्षेत्रीय पत्रकार हैं उनको भी इस संगठन में जोड़ा जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जाएगी, संगठन के संरक्षक रमेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन में धनराशि जमा रहेगी जिसे पत्रकारों की जरूरत के अनुसार उन्हें दिया जाएगा सभी पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराया जाएगा। बैठक के दौरान संरक्षक अमीर राजा पम्मी,जिला अध्यक्ष नवीन अवस्थी जिला महामंत्री राम जी सिंह जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे ,जमील अहमद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश वर्मा , शाहिद खान, संयुक्त मंत्री दीपक गुप्ता, सपना कश्यप, शोभित त्रिपाठी ,सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता ,अनूप गुप्ता,खालिक अहमद,सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *