रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

मोहम्मदी रेंज के बाघ प्रभावित क्षेत्रों में कराई गई काम्बिंग, कम्बिंग में थर्मल ड्रोन की ली जा रही सहायता ड्रोन से बाघ की गन्ने में की जा रही तलाश

21 सितंबर मोहम्मदी रेंज के अन्तर्गत बाघ प्रभावित क्षेत्र ग्राम घरथनियां, बघेल, हरैया, इमलिया, मूड़ा अस्सी, मूडा जवाहर, बघमरा, पिपरा रायपुर मड़िया जवाहर में कांम्बिंग करायी गयी। कॉम्बिंग में थर्मल ड्रोन की सहायता ली गयी। थर्मल ड्रोन के माध्यम से गन्ने के खेतों में बाघ की तलाश की जा रही है। बाघ प्रभावित क्षेत्र में वनकर्मियों की टीमें निरन्तर निगरानी बनाये हुयें हैं। रेस्क्यू करने हेतु डा. नितेश कुमार कटियार पशुचिकित्सक कानपुर प्राणि उद्यान एवं डा0 दया शंकर, पशुचिकित्सक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में उपस्थित हैं। मोहम्मदी रेंज में चल रहे रेस्क्यू आपरेषन का निरीक्षण संजय कुमार बिश्वाल, प्रभागीय वनाधिकारी दक्षिण खीरी वन प्रभाग द्वारा किया गया।मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत बाघ प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। क्षेत्र में ग्रामीण वासियों को वनकर्मी पम्फलेट वितरण, पोस्टर चस्पा कर जागरूक कर रहे हैं। वन्यजीव के गन्ने के खेतों में छुपे होने की संभावना होने पर वन विभाग की टीमें निरंतर गष्त कर रहीं हैं साथ ही खेतो पर समूह बनाकर जाने की सलाह दी जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *