रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

21 सितंबर डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय।सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।सुनवाई के दौरान डीएम ने न केवल शिकायत लेकर आए फरियादियों की समस्या सुनकर निदान कराया बल्कि योजनाओं को सोगाते भी दी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 66 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 28, पुलिस 15, विकास 06, आपूर्ति 09, विद्युत 04, बाल विकास पुष्टाहार 02, बैंक और स्वास्थ्य एक-एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम डॉ अवनीश कुमार, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, पीडी एसएन चौरसिया, एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता, सीओ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार प्रीति तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *