गांधी जयंती पर भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा अपने नेत्रदान महादान का कार्यक्रम।

रोहित सेठ

वाराणसी भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा की ओर से नेत्रदान महादान का कार्यक्रम दिनांक 2 अक्टूबर दिन बुधवार शाम 4:00 बजे से सारनाथ स्थित वृद्धाआश्रम में रखा गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष भाभी सुषमा सिंह जी ने आए हुए सभी दायित्व धारी व शाखा सदस्यों का स्वागत एवं उद्बोधन दिया। इसके पश्चात संस्थापक एवं प्रांतीय प्रभारी संपर्क योगेश कुमार श्रीवास्तव ने नेत्रदान महादान के विषय में अपने विचार रखें। उसके पश्चात प्रांत से आए नेत्रदान प्रकल्प प्रमुख कमलेश सिंह ने नेत्रदान के विषय में वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी बुजुर्गों को संकल्पित करते हुए नेत्रदान महादान के विषय में अपने विचार रखें।डॉ० अजय मौर्या के तत्वाधान में विशेष निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। अंत में राष्ट्रगान करा कर का कार्यवाहक अध्यक्ष सुषमा सिंह के द्वारा कार्यक्रम का स्थगन किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *