पीकअप वाहन में लदी 21 पेटियों में 1008 पाउच तथा खुले 1000 पाउच कुल 2008 पाउच (361.44 लीटर) अवैध शराब की खेप के साथ 02 नफर शराब तस्कर थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

तस्करी में प्रयुक्त वाहन पुलिस ने किया सीज ।

रोहित सेठ

वाराणसी पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.10.2024 को लंका पुलिस द्वारा मैक्सवेल अस्पताल के पास नेशनल हाइवे से अभियुक्तगण 1. लगनदेव दास पुत्र स्व0 लाल बहादुर दास व 2. आमोद कुमार पुत्र फौजदारी दास निवासीगण तिरसियादिया थाना गंगा बृज, जनपद वैशाली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद पीकअप वाहन में लदी कुल 361.44 लीटर अवैध शराब बरामद हुयी जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी रमना, उ0नि0 मनोज राजपूत, का0 रोशन, थाना लंका, कमि0 वाराणसी। का0 आलोक वर्मा, का0 प्रेमचन्द्र मौर्या, थाना लंका, कमि0 वाराणसीशामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *