रिपोर्ट- प्रदीप मिश्रा

दीवार काटकर घर में घुसे चोर, 20 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

लखीमपुर खीरी: जिले के अंतर्गत थाना क्षेत्र नीमगांव से ताल्लुक रखने वाली पुलिस चौकी बेहजम के ग्राम अछनियां में देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया चोरों ने 20 हजार नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात व सामान की चोरी कर ली घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है घटना को लेकर गृहस्वामी सोमवार को नीमगांव थाना में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है इतियाज पुत्र अज्ञात के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे घर के पीछे नकाब पोश अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर घर के अंदर प्रवेश कर गये चोरों ने अलमारी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के कीमती सोने व चांदी के आभूषण सहित करीब 20 हजार की नगदी पार कर दी गृह स्वामी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह सुबह शौच के लिए उठा परिजन घर नजारा देखकर सन्न रह गए अनन-फनन में घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस पुलिस ने घटना का तफ्तीश कर कार्यवाही का आश्वासन देकर वापस चली गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed