बहुआयामी समाचार ब्यूरो(उ प्र):पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ शर्मा के निर्देशन और आबकारी निरीक्षक निचलौल राकेश यादव एव थानाध्यक्ष कोठीभार रामाशीष यादव के नेतृत्व रविवार को कच्ची शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।जिसमें सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मुसहरी टोला में छापेमारी कर 50 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन नष्ट किया गया।

पुलिसअधीक्षक-डॉ कौस्तुभ शर्मा

इस दौरान 2 महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।इस दौरान हेड कांस्टेबल रामकिशुन,रामसूरत कोठीभार पुलिस के सर्वेश यादव,रजत प्रजापति,अरुण यादव,उमेश कुमार महिला कां.विनीता रावत,चन्दा पाल,नम्रता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *