अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूं की दातागंज नगर इकाई द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी आयाम द्वारा श्री जल मंदिर जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन दातागंज कोतवाल सौरभ सिंह, शिवेंद्र सिंह भदोरिया थाना उप निरीक्षक ,एबीवीपी जिला संयोजक हरिमोहन सिंह, एस एफ एस के जिला संयोजक मुकुल राठौर ने किया।
इस अवसर पर दातागंज कोतवाल सौरभ सिंह ने विद्यार्थी परिषद के कार्य की सराहना की।उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। जिला संयोजक हरिमोहन सिंह ने बताया विद्यार्थी परिषद एक छात्र हित मे कार्य करने के साथ ही एक सामाजिक कार्य करता रहा है।उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा जिले में बढ़ी संख्या में जल प्याऊ लगाने का कार्य किया जा रहा है। दातागंज नगर मंत्री आदित्य गुप्ता ने बताया कि दातागंज के मुख्य बाजार में पानी पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी। इसलिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने निशुल्क जल प्याऊ लगाया।

इस अवसर पर सह नगर मंत्री कौस्तव सिंह, दातागंज तहसील संयोजक हर्षित गुप्ता, डहरपुर कला इकाई नगर मंत्री कुलदीप वर्मा, नगर सह मंत्री अतुल गुप्ता, अक्षय प्रताप,सौरभ,अभिषेक सिंह, काकुल गुप्ता, आर्यन,कमलेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *