.

हरदोई: सांडी थानाक्षेत्र के सन्तोषनपुरवा में महिला की हत्या के मामले में लापरवाही के चलते एसपी ने हल्का दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। यही नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।

सोमवार की रात छप्पर के नीचे सोई सन्तोषनपुरवा निवासी ओमवती का शव भूंसे की कोठरी मे पड़ा मिला था। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक शव के गर्दन में दुपटटे का फंदा और मुंह में कपड़ा ठुंसे होने के साथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों की ओर से पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगाए गए थे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने मामले की जानकारी लेने के बाद हल्का दरोगा दिनेश यादव को लापरवाही बरतने में लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने पति जगदेव उर्फ लल्ला की तहरीर पर एक आरोपित सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ की। पुलिस महिला की हत्या की असली वजह जानने के लिए कई बिंदुओं से जांच कर रही है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed