रिपोर्ट – अनुज कुमार शुक्ला

पत्रकार संगठन ऐप्जा मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष के चुनाव में अतुल मिश्रा नौ मतों से हुए विजयी

पत्रकार संगठन ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) का मोहम्मदी तहसील अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में एकल तहसील अध्यक्ष पद हेतु अतुल मिश्रा व विनोद तिवारी ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ऐप्जा जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। इसके उपरांत 10:30 बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न 3:00 बजे तक चला, कुल 58 मतदाताओं में से 47 मतादाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके पश्चात शुरू हुई मतगणना में अतुल मिश्रा को (28) मत और दूसरे प्रत्याशी विनोद तिवारी को 19 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अतुल मिश्रा नौ मतों से विजयी घोषित किए गए। मतगणना के पश्चात चुनाव स्थल पर पहुंचे ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने निर्वाचन अधिकारी व ऐप्जा जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, सह निर्वाचन अधिकारी डीपी आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी शेरअली खान, पर्यवेक्षक हाजी अब्दुल हसीब खान, गोला तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णमोहन मिश्रा के साथ नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष को जीत का प्रमाणपत्र पत्र सौंपते हुए तहसील क्षेत्र के पत्रकारों के सुख-दुःख में भागीदार बनने की बात कही। प्रमाण पत्र मिलने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ हनुमान मंदिर में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वोटिंग के समय पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु नजर बनाए रखी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed