बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 6 नवंबर

मोहम्मदी खीरी कोतवाली अन्तर्गत स्कार्पियो एवं साईकिल के एक्सीडेंट में एक 15 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गयी क्षेत्र के ग्राम रछेला बाजिदपुर निवासी 15वर्षीय अमित कुमार पुत्र आशाराम
पी0वी0इंटर कालेज बरेचा में कक्षा 9 का छात्र है और स्कूल से साईकिल द्वारा अपने घर जा रहा था कि बरेचा रोड पर तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मारकर उसे गम्भीर घायल कर दिया घटना की सूचना पाते ही लोगो ने 108 एम्बूलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक चार भाई एक वहन में सबसे छोटा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *