बहु आयामी समाचार आकाश मिश्रा लखीमपुर खीरी

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखीमपुर खीरी द्वारा डॉ हिमा बिंदु नायक महासचिव रेडक्रॉस उत्तर प्रदेश एवं अखिलेंद्र शाही उपसभापति के दिशा निर्देशन में डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, डॉ रवींद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी की अध्यक्षता में वन बीट (दशमेश) चैरिटेबल हॉस्पिटल भीरा को, मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा हेतु 01 वेंटिलेटर, 5 कॉन्संट्रेटर, 5 हजार वॉशेबल मास्क, 5 हजार सर्जिकल मास्क, 500 सर्जिकल गाउन भेट की गई।
इस अवसर पर बहादुर सिंह संस्थापक चेयरमैन वन बीट मेडिकल ग्रुप ने रेडक्रॉस द्वारा दी जा रही सामग्री हेतु रेडक्रास का आभार प्रकट करते हुए कहां कि हमारे हॉस्पिटल द्वारा जनपद के सभी वर्गों विशेष रूप से गरीब, पीड़ित, निर्बल और बुजुर्ग सभी को हर प्रकार की निःशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाती है। रेडक्रॉस द्वारा प्राप्त वेंटिलेटर, कॉन्संट्रेटर एवं अन्य सामग्री द्वारा हम गंभीर मरीजों को आपात सेवा दे पाएंगे साथ ही उन्होंने रेडक्रॉस खीरी का आभार व्यक्त किया। डॉ रवींद्र शर्मा द्वारा वेंटिलेटर एवं कॉन्संट्रेटर के प्रयोग हेतु स्टाफ को जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहां समय – समय पर रेडक्रास एवं वन बीट मिलकर पीड़ितों एवं निर्बलों की सेवा हेतु उत्तम प्रयास करते करेंगे।
कार्यक्रम में बहादुर सिंह संस्थापक चेयरमैन वन बीट मेडिकल ग्रुप , डॉ रवींद्र शर्मा चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, डॉ रवींद्र नाथ वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, आरती श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस खीरी, जसवीर सिंह जोशी प्रशासक वन बीट मेडिकल ग्रुप, आजीवन सदस्य अधिवक्ता आर्येंद्र पाल सिंह अधिवक्ता अनुराग सक्सेना, डॉ विजय यादव, बबिता सक्सेना, स्वयंसेवी सुनीता सिंह, हीरांगिनी,हर्यक सिंह, अमर नाथ शुक्ला सहित हॉस्पिटल एवं रेडक्रॉस के तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।