उठगे सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का हुआ समापन

सूरज गुप्ता

सिद्वार्थनगर।

देश में छठ पर्व का आज समापन हो गया है, यह पर्व चार दिवसीय होता है। नहाय खाय से यह छठ का पर्व शुरू होता है और तीसरे दिन व्रती महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और फिर प्रातःकाल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चौथे दिन शुक्रवार को इस पर्व का समापन हो गया है। डुमरियागंज नगर पंचायत के राप्ती तट पर नगर पंचायत द्वारा घाट को सजाया गया था। यहां महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। यह व्रत खासकर पुत्र प्राप्ति के लिए होता है। यहां प्रसाद की भी ब्यवस्था की गयीं थी। वहीं मां अचिरावती/राप्ती तट पर सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मौजूद रहीं। राप्ती तट पर हज़ारों लोगों की भीड़ रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *