हमारे पर्व हमारी आस्था, हमारे संस्कार हमारी संस्कृति, सब कुछ अद्भुत हैं, जय हो छठी मैया – रवि अग्रवाल

* सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का हुआ समापन

सूरज गुप्ता सिद्वार्थनगर।

देश में छठ पर्व का आज समापन हो गया है, यह पर्व चार दिवसीय होता है। नहाय खाय से यह छठ का पर्व शुरू होता है और तीसरे दिन व्रती महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और फिर प्रातःकाल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चौथे दिन शुक्रवार को इस पर्व का समापन हो गया है। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शिव बाबा स्थान छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का समापन हुआ। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शिव बाबा स्थान छठ घाट पर नगर पंचायत द्वारा घाट को बेहतरीन सजाया गया था। यहां महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। यह व्रत खासकर पुत्र प्राप्ति के लिए होता है। यहां प्रसाद की भी ब्यवस्था की गयीं थी। वहीं शिव बाबा स्थान छठ घाट पर छठी मैया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि हमारे पर्व हमारी आस्था, हमारे संस्कार हमारी संस्कृति, सब कुछ अद्भुत हैं, जय हो छठी मैया की पर्व अदभुत है। यहां महिलाएं पुत्र की प्राप्ति और पुत्रों की लम्बी आयु के लिए छठी मैया से मांग करती है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मौजूद रहीं। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शिव बाबा छठ घाट पर हज़ारों लोगों की भीड़ रहीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *