डी.ए.पी. खाद की किल्लत, किसान दर-दर भटकने पर मजबूर

संवाददाता अनुपम कुमार की रिपोर्ट

सूरतगंज बाराबंकी। गेहूं सरसों व आलू की बुवाई शुरू होते ही किसानों को खाद की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र में सरकारी समितियों पर इन दिनों डीएपी खाद की कमी के चलते इलाके के किसान दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। किसानों ने इस समस्या पर पूरी तरह से कृषि विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। कुरेलवा समिति पर आए विशाल यादव, ननकू गौतम, सियाराम वर्मा, उमाशंकर, रघुराज यादव, दिनेश कुमार सहित करीब दो दर्जन किसानों का कहना है कि विभाग के आलाधिकारी किसानों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है सहकारी समितियों पर डीएपी पूर्ण मात्रा में नही मिल पा रही है। शायद यही वजह है कि अब किसानों को बाजार से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ रही है। बाजारों में लाइसेंसी दुकानदार अपनी मनमानी पर उतारू होकर महंगे दामों में खाद की बिक्री व कालाबाजारी कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि साधन सहकारी समिति कुरेलवा में सचिव की मनमानी से चहतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।