रिपोर्ट: अनुपम कुमार

राम नगर बाराबंकी l तहसील क्षेत्र रामनगर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी महादेवा चौकी स्थित है। महादेवा चौकी सूरतगंज रोड रियाज़ के घर के सामने मोड़ पर बहुत भयानक सड़क हादसा हो गया l आपको बताते चलें जिसमें सूरतगंज की ओर से आ रहे दो पहिया वाहन से दो बाइक सवार युवक अपने घर जा रहे थे अचानक मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी l सड़क पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल पड़े हुए मिलेl

सूचना पर महादेवा चौकी से दिवान देवेन्द्र सिंह, कोतवाली से ऐसाई व आरक्षी व क्षेत्रीय लोगों की मदद से एंबुलेंस तत्काल बुलाया गयाl लेकिन दूर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है कि घायल युवको के रिस्तेदारो ने अपनी प्राइवेट गाड़ी लाकर कर इलाज के लिए रवाना हो गए । घायल युवक का नाम कृष्ण कुमार पुत्र यमुना प्रसाद बताया जा रहा है,जिसकी आयु लगभग बीस वर्ष है दूसरे युवक की आयु लगभग बाईस वर्ष बताई जा रही है शिव प्रसाद पुत्र सियाराम निवासी कोरी पुरवा जरवल रोड बताया जा रहा है l

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *