युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से लटका मिला शव

सूरज गुप्ता

डुमरियागंज/सिद्वार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। जिसे देख स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। शव की पहचान छत्तीसगढ़ के महासामुंद जिले के पिथोरा गांव के रहने वाले धनेश्वर के रूप में हुई, जो कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने के लिए वहां आया था। आपको बता दें कि धनेश्वर की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को वह अचानक कहीं चला गया था और उसके साथी अनुमान लगा रहे थे कि वह बाजार गया होगा। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण ने शव को पेड़ से लटका देखा और तुरन्त शोर मचाया, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। इस सम्बन्ध में भवानीगंज थाना प्रभारी रामदेव ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारम्भिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।